Aaj ka Gold Silver Rate:- सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। चांदी बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है
- सोना 24 कैरेट 128592 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 128077 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 117790 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 96444 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 75226 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 178210 रुपये प्रति किलोग्राम
भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना के भाव प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| मुंबई | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| कोलकाता | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| चेन्नई | ₹130900 | ₹119990 | ₹100140 |
| पटना | ₹129990 | ₹119160 | ₹97510 |
| लखनऊ | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| गुडगांव | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| गाजियाबाद | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| नोएडा | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| जयपुर | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| अहमदाबाद | ₹129990 | ₹119160 | ₹97510 |
| पुणे | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| मेरठ | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| लुधियाना | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| गुवाहाटी | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| इंदौर | ₹129990 | ₹119160 | ₹97510 |
| कानपुर | ₹13009 | ₹119260 | ₹97610 |
| चंडीगढ़ | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| बैंगलोर | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| अयोध्या | ₹130090 | ₹119260 | ₹97610 |
| भुवनेश्वर | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| केरल | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
| रायपुर | ₹129940 | ₹119110 | ₹97460 |
पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, चांदी 3,500 रुपये बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 15.10 डॉलर बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.82 प्रतिशत बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

