कबीर कालोनी में गहराया जलसंकट, रहवासियों ने लगाया कालोनाईजर पर आरोप

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                जनसुनवाई में की शिकायत, कहा नगर पालिका द्वारा भी नही की जा रही व्यवस्था

BETUL NEWS/मुलताई। नगर में पटरी के उस पर स्थिति कबीर कालोनी में दिनों दिन जलसंकट गहराता जा रहा है। कालोनाईजर द्वारा प्लाट बेचने के बाद पानी की समुचित व्यवस्था नही करने से रहवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार कबीर कालोनी के रहवासियों ने जनसुनवाई के दौरान एसडीएम राजीव कहार से कालोनाईजर की शिकायत करते हुए शीघ्र पानी की व्यवस्था की मांग की गई है। रहवासी मधु चौकीकर, चैतराम लोखंडे, चंद्रकिशोर बारंगे सहित अन्य लोगों ने बताया कि कबीर कालोनी रेरा के अंतर्गत आती है लेकिन इस कालोनी में कालोनाईजर द्वारा पेयजल की व्यवस्था नही की गई है। इसके अलावा नगर पालिका से गुहार लगाने के बावजूद नपा द्वारा भी पानी की व्यवस्था नही की जा रही है ऐसी स्थिति में कालोनी निवासी भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कालोनी के रहवासियों को निस्तार एवं पेयजल के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है जिससे लोग आर्थिक रूप से भी प्रभावित हो रहे हैं। कालोनी के निवासियों ने एसडीएम से शीघ्र पेयजल व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।

Betul Ki Taja Khabar- बिना प्रचार प्रसार के दिव्यांग शिविर की निभा दी गई औपचारिकता

Leave a Comment