Sony WH-1000XM4:- सोनी ने अपनी मशहूर 1000एक्स सीरीज के 10 साल पूरे होने पर नया प्रीमियम वायरलेस हेडफोन 1000X The Collexion लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस और प्रीमियम 1000एक्स मॉडल है. इसमें डीएसईई अल्टीमेट, स्पेशल ऑडियो, एलडीएसी और दमदार एक्टिव नॉइस कैंसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नया हेडफोन 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है. कंपनी ने इसके साथ डब्ल्यूएच-1000एक्सएम6 के लिए नया सैंडस्टोन कलर भी पेश किया है.
कितनी है कीमत
कंपनी ने इसकी कीमत अमेरिका में 649.99 डॉलर रखी है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से करीब 63 हजार रुपये होती है. यह हेडफोन प्लेटिनम और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. बॉक्स में कैरी केस और 1.2 मीटर का डिटैचेबल ऑडियो केबल भी मिलेगा.
प्रीमियम डिजाइन और दमदार ऑडियो
सोनी 1000एक्स द कलेक्शन को खास प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें मेटल एक्सेंट, हैंड पॉलिश फिनिश और सॉफ्ट वेगन लेदर कवरिंग दी गई है, जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम नजर आता है. हेडफोन में नए 30एमएम डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनमें कार्बन कंपोजिट डोम और सॉफ्ट एज डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है. कंपनी का कहना है कि इससे वोकल क्लैरिटी, इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन और हाई फ्रिक्वेंसी डिटेल बेहतर मिलती है. लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें चौड़ा कुशन हेडबैंड और नए डिजाइन वाले इयरकप्स दिए गए हैं. इसका वजन करीब 320 ग्राम है और इसे ज्यादा आरामदायक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है.
Read Also: Motorola का नया धमाका! ₹13,999 में लॉन्च हुआ Moto G37, मिलेगा 12GB तक रैम
DSEE अल्टीमेट और एआई फीचर्स की ताकत
यह सोनी का पहला हेडफोन है जिसमें डीएसईई अल्टीमेट फीचर दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह एज एआई की मदद से कंप्रेस्ड म्यूजिक फाइल्स की खोई हुई डिटेल को रियल टाइम में वापस लाता है. हेडफोन में 360 रियलिटी ऑडियो अपमिक्स सपोर्ट भी दिया गया है, जिसमें म्यूजिक, सिनेमा और गेम के लिए अलग मोड मिलते हैं. यूजर फिजिकल लिसनिंग मोड बटन के जरिए इन मोड्स को बदल सकते हैं. इसमें डब्ल्यूएच-1000एक्सएम6 वाला एक्टिव नॉइस कैंसलेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें 12 माइक्रोफोन और एडाप्टिव एनसी ऑप्टिमाइजर टेक्नोलॉजी शामिल है. यह आसपास के माहौल के हिसाब से खुद नॉइस कैंसलेशन एडजस्ट करता है.
बैटरी, कनेक्टिविटी
सोनी का दावा है कि 1000एक्स द कलेक्शन हेडफोन एक्टिव नॉइस कैंसलेशन ऑन रहने पर 24 घंटे तक और ऑफ रहने पर 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है. इसमें ब्लूटूथ 6.0, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और एसबीसी, एएसी, एलडीएसी और एलसी3 ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है. वायरलेस रेंज लगभग 10 मीटर तक बताई गई है.

