Betul Daily News- विद्युत साख समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताईः– आगामी 4 जनवरी रविवार को डॉ. अशोक भार्गव की स्मृति में म.प्र.वि.कं. स्व.साख सहकारी समिति बैतूल एवं कृष मेमोरियल अस्पताल मुलताई के संयुक्त तत्वाधन में विद्युत कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कृष हॉस्पिटल परिसर में किया जा रहा हैं। शिविर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं।

Read Also- फिल्टर प्लांट की मोटर सुधरी तो जल प्रदाय व्यवस्था पटरी पर लौटी

शिविर में किश अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश भार्गव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति भार्गव, किटीकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष कविटकर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कविटकर, यूरोलाजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. किशोर टोंगे, न्यूरो सर्जन डॉ. अंकित डावरे, नाक, कान, गला एवं केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. निहाल पड़ोले एवं फीजियोथेरिपिस्ट डॉ. अभिषेक सोनी निशुल्क परीक्षण करेगें। शिविर में बी.पी., शुगर, वजन, पी.एफ.टी., बी. एम.डी. एवं आवश्यकता पड़ने पर सी.वी.सी. एवं ई.सी.जी. की जॉच निःशुल्क की जायेगी। इसके अतिरिक्त यदि शिविर में उपस्थित मरीज को अन्य किसी जाँच की आवश्यकता होगी तो एक सप्ताह तक उसमें रियायत भी दी जावेगी।बैतूल जिले के समस्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों चाहे वे कार्यरत हो या सेवानिवृत हो इस शिविर का लाभ उठाने की अपील साख समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा की गई हैं।

Leave a Comment