FASTag लेने की झंझट खत्म! अब RC बार-बार अपलोड करने से मिलेगी आज़ादी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

FASTag New Rules:- अगर आपने भी FASTag लेते समय बार-बार RC अपलोड करने की परेशानी झेली है या टैग के एक्टिव होने में होने वाली अनावश्यक देरी से परेशान हुए हैं, तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag सिस्टम को और आसान बनाने का फैसला किया है।

NHAI के नए फैसले के मुताबिक 1 फरवरी से FASTag से जुड़ा Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। यानी अब नई कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYV की औपचारिकता नहीं करनी पड़ेगी।
इस बदलाव का सीधा फायदा वाहन मालिकों को मिलेगा। अब FASTag लेने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी तेज, सरल और झंझट-मुक्त हो जाएगी। RC बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी और टैग के एक्टिव होने में होने वाली देरी भी लगभग खत्म हो जाएगी।

NHAI का मानना है कि इस फैसले से टोल प्लाजा पर ट्रैफिक और भी सुचारु होगा, वहीं वाहन चालकों का समय बचेगा और हाईवे पर सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा। कुल मिलाकर, FASTag यूजर्स के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आ रहा है।

अब क्यों लिया गया यह फैसला?

अब तक FASTag मिलने के बाद गाड़ी के कंफर्मेशन के लिए KYV प्रोसेस पूरा करना पड़ता था. इसके लिए वाहन मालिकों को बार-बार RC अपलोड करनी पड़ती थी, गाड़ी की फोटो भेजनी होती थी और कई बार तो दोबारा वेरिफिकेशन भी करवाना पड़ता था. वैलिड डॉक्यूमेंट्स के बाद भी FASTag एक्टिवेशन में देरी होती थी, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. ऐसे में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए NHAI ने इस सिस्टम को बदलने का फैसला लिया.

नए सिस्टम में क्या होगा अलग?

नए नियमों के तहत अब KYV की जिम्मेदारी पूरी तरह बैंकों को सौंप दी गई है. यानी कि FASTag जारी करने से पहले ही बैंक वाहन की पूरी जांच करेंगे. साथ ही वाहन से जुड़ी जानकारी VAHAN Database के जरिए वेरिफाई की जाएगी. अगर VAHAN में डेटा उपलब्ध नहीं होगा, तो Registration Certificate (RC) के बेस पर जांच पूरी की जाएगी. ऐसे में FASTag एक्टिव होने के बाद अलग से किसी KYV प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ेगी.

KYV आखिर था क्या और इसे क्यों हटाया गया?

Know Your Vehicle (KYV) फास्टैग का एक वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिससे यह कन्फर्म किया जाता था कि FASTag सही गाड़ी से जुड़ा हुआ है और इसका किसी तरह का गलत या डुप्लीकेट इस्तेमाल न किया जा रहा है. लेकिन यह सिस्टम तकनीकी समस्याओं, बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड और देरी की बड़ी वजह बन गया, जिसके कारण NHAI ने इसे हटाकर प्रोसेस को और ज्यादा भरोसेमंद और आसान बना दिया.

Bajaj Pulsar 125 नए अवतार में लॉन्च, दमदार लुक और शानदार माइलेज के साथ मचाएगी धमाल

पुराने FASTag यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

पहले से जारी FASTag यूजर्स को अब रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होगी. केवल उन्हीं मामलों में दोबारा जांच होगी जहां किसी वाहन को लेकर शिकायत मिलती है, गलत तरीके से FASTag जारी किया गया हो या फिर उसका गलत इस्तेमाल किये जाने की आशंका हो.

आम वाहन चालकों को क्या मिलेगा फायदा?

नए नियमों से FASTag यूजर्स को कई बड़े फायदे मिलेंगे:

  • FASTag लेते ही तुरंत इस्तेमाल की सुविधा
  • बार-बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने से छुटकारा
  • कस्टमर केयर और बैंक चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म
  • केवल शिकायत आधारित मामलों में ही जांच होगी.

Leave a Comment