समाजसेवी दीपेश बोथरा के संयोजन से हुआ कुशल संचालन
Betul Daily News/मुलताई। पवित्र नगरी में घायलों के सहयोग के लिए प्रारंभ की गई ऑटो एंबुलेंस के 6 वर्ष पूर्ण हुए हैं। समाजसेवी दीपेश बोथरा के कुशल संयोजन में इस अवधि में लगभग 250 घायलों की जन बचाई जा चुकी है। दीपेश बोथरा ने बताया कि सांस्कृतिक सेवा समिति बैतूल के तत्वाधान में 5 जनवरी 2020 से मुलताई में ऑटो एम्बुलेंस योजना का मुलताई में संचालन प्रारंभ किया गया था। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा अक्टूबर 2016 से ऑटो एम्बुलेंस योजना की शुरुआत बैतूल जिला मुख्यालय पर की थी। मुलताई में आए दिन होने वाले सडक़ हादसों की वजह से घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने की इस पहल को मुलताई में प्रारंभ करने के लिए जब उनसे सहयोग मांगा गया तो उन्होंने सहर्ष जनसेवा के उद्देश्य से संचालित योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उठाने सहमति दी। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम, सचिव भारत पदम, कोषाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे, सह सचिव ईश्वर सोनी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने मुलताई के ऑटो चालकों से सम्पर्क करने के बाद योजना की कार्ययोजना से अवगत कराया और इसके बाद 5 जनवरी 2020 से ऑटो एम्बुलेंस मुलताई में भी दौडऩे लगी।
Betul Ki Taja Khabar- विद्युत लाईन की चपेट में आने से घायल हुआ बंदर
250 सड़क ट्रेन हादसों में मिली ऑटो एम्बुलेंस की मदद
5 जनवरी 2020 से प्रारंभ होकर जनसेवा के उद्देश्य से लगातार ऑटो एम्बुलेंस योजना संचालित है। योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर अब तक लगभग 250 से अधिक व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है। इस सेवा का लाभ केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहा बल्कि बंदर, हिरण एवं गाय जैसे बेजुबान जीवों को भी समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही शव परिवहन जैसी विशेष स्थिति में भी ऑटो एंबुलेंस द्वारा सेवा दी जाती है। इस सेवा कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु पूरे बैतूल जिले में कहीं भी ऑटो एम्बुलेंस से शव परिवहन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की दुर्घटना में घायल अथवा अचानक बीमार व्यक्ति को ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाया जाता है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। इस सेवा में सहयोग देने वाले ऑटो चालकों को प्रोत्साहन राशि 200 से 300 रुपए प्रदान किए जाते हैं।

