Betul Samachar- सामुहिक एवं योगा नृत्य की छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            पीएम श्री कन्या शाला में भव्य रूप में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव

Betul Samachar/मुलताई। पीएमश्री कन्या शाला में वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सामुहिक तथा योगा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही एकल गीत, देश भक्ति गीत, गणेश वंदना आदि की प्रस्तुति ने उपस्थित पालकों तथा नगरवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। वार्षिकोत्सव पहली बार शाला परिसर में डिजिटल मंच पर आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक मुद्दों पर नाटक तथा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे लोगों ने खूब सराहा। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने इस अवसर पर कहा कि पीएमश्री कन्या शाला में प्रथम बार भव्य स्तर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिससे छात्राओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव भव्य स्तर पर मनाया जाना चाहिए ताकि अध्ययन के साथ साथ छात्राओं को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिल सके। इस अवसर पर कक्षा दसवीं में शाला में प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा नंदिनी सेवाराम एवं बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तरूणा मनोहर को सम्मानित किया गया। छात्राओं को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षिका सुष्मिता सत्यनारायण व्यास को संस्कृत, रविन्द्र नानोटे को व्यवसायिक अध्ययन, सीमा पंवार को हिन्दी, नम्रता पंवार को गणित विषय के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के अतिरिक्त खेल गतिविधियों में अव्वल आने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला परिसर में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि बाथरे तथा शिक्षक संजू बरोदे ने किया तथा आभार शाला प्राचार्य पीके नरवरे ने जताया।

Betul Ki Khabar: ताप्ती जल आवक मार्ग पर अतिक्रमण का फिर से होगा सीमांकन

Leave a Comment