Betul Ki Taja Khabar- मकान के पीछे से अवैध शराब की हो रही थी बिक्री

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             पुलिस ने की कार्रवाई, लगभग 23 लीटर शराब जब्त

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। कामथ में स्थित मकान के पीछे से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर लगभग 23 लीटर देसी एवं विदेशी शराब पकड़कर विक्रेता पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कामथ निवासी राजकुमार जैस्वाल द्वारा अपने मकान के पीछे से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई जहां से देसी विदेशी मिलाकर कुल 23 लीटर शराब जब्त की गई। बताया जा रहा है कि कामथ में लंबे समय से विभिन्न ठिकानों पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिसकी शिकायत समय समय पर पुलिस एवं आबकारी विभाग से होती रहती है। बताया जा रहा है कि मुलताई में शराब प्रतिबंधित होने से कामथ क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं तथा जमकर शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है।

Betul Samachar- सामुहिक एवं योगा नृत्य की छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Leave a Comment