iQOO अपनी नई Z11 सीरीज को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन iQOO Z11 और iQOO Z11 Lite IMEI डेटाबेस पर नजर आए थे, जिससे इनके जल्द बाजार में आने के संकेत मिले थे। अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें iQOO Z11 और iQOO Z11x को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है।
3C सर्टिफिकेशन पर लिस्टिंग के साथ ही इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन फोन्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है, जो लंबा बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे कम समय में फोन चार्ज किया जा सकेगा।
माना जा रहा है कि iQOO Z11 सीरीज उन यूजर्स के लिए खास होगी जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। बड़ी बैटरी के साथ-साथ इसमें दमदार प्रोसेसर और नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सर्टिफिकेशन और लीक सामने आने के बाद साफ है कि iQOO Z11 सीरीज जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकती l
लीक
अपकमिंग आइकू ज़ेड11 5जी फोन को 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसमें LTPS डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं टिपस्टर के अनुसार यह मोबाइल मिड रेंज प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। गौरतलब है कि iQOO Z10 5G फोन को Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया गया था। हो सकता है कि iQOO Z11 में स्नेपड्रैगन 7एस जेन4 मिल जाए।
सामने आए लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन LCD पैनल पर बनी 6.76-इंच की FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में भी स्नेपड्रैगन 7एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताते चलें कि iQOO Z10x स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया था।
Read Also: Tecno Pova Curve 2 जल्द होगा लॉन्च! मिलेगी स्टाइलिश curved edge AMOLED स्क्रीन
आइकू ज़ेड11 सीरीज जल्द ही टेक मंच पर एंट्री ले सकती है जिसमें iQOO Z11, Z11 Lite और Z11x 5G फोन शामिल होंगे। बीते महीने कंपनी इसी सीरीज का iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर चुकी है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। यह सीरीज का सबसे पावरफुल फोन साबित हो सकता है और अन्य मॉडल्स को कंपनी लो बजट से लेकर मिड-रेंज में उतार सकती है।
iQOO Z11 टर्बो की ही बात करें तो चीन में इसकी कीमत 34 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल फ्लैगशिप स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल बड़ी 7600mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अपकमिंग आइकू ज़ेड11 सीरीज भारतीय बाजार में कब तब आएगी इसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

