चेहरे की खोई चमक लौटाएगी मुल्तानी मिट्टी, जानें लगाने का सही तरीका और फायदे

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Skin Care Tips:- हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, सुंदर और चमकदार दिखे। लेकिन सर्द मौसम, धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है, जिससे स्किन डल, रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में लोग निखार पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।

अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरे की चमक वापस पाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह त्वचा को गहराई से साफ कर उसे ताजगी और निखार देने में मदद करती है।

आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक से चेहरे को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे सही तरीके से कैसे लगाना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले मिनरल्स स्किन से ऑयल कम करने, दाग़-धब्बे हटाने, डेड स्किन सेल्स को साफ़ करने, एक्ने से छुटकारा दिलाने के साथ ही स्किन को टाइट और टोन्ड करने का काम करती है

Read Also- Dry Lips Care: सर्दियों में फटे और काले होठों से हैं परेशान? महंगे लिप बाम नहीं, किचन का ये देसी नुस्खा करेगा कमाल

इस्तेमाल करने का तरीका
  • मुल्तानी मिट्टी और अंडे की सफेदी: अंडे की सफेदी , मुल्तानी मिट्टी और दूध के मिश्रण का पैक त्वचा को कसने, एक्स्ट्रा ऑयल कम करने और निखार लाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। यह पैक रोमछिद्रों को साफ़ करता है और चेहरे पर कसावट लाता है, जिससे त्वचा को जवान और कोमल बनाने में मदद मिलती है। 
  • मुल्तानी मिट्टी और दूध: मुल्तानी मिट्टी और दूध का स्मूद पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में लगभग 2 चम्मच ठंडा या कच्चा दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, फिर 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह पैक ऑयली स्किन, मुंहासों, टैनिंग और चेहरे की गहराई से सफाईके लिए बेहतरीन है। 
  • मुल्तानी मिट्टी और हल्दी: मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल मिलाकर बनाया गया पेस्ट मुहांसों, दाग-धब्बों और एक्स्ट्रा ऑयल को कम कर त्वचा को चमकदार बनाता है। यह मिश्रण जलन शांत करता है, टैन हटाता है और त्वचा को साफ़ करता है। इसे 15-20 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। 
  • शहद, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल: शहद, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें। अब ठंडे पानी से धो लें।

Leave a Comment