शिव मंदिर हर हर महादेव से ओम नमः शिवाय की जय घोष और भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा
Mahashivratri 2026/चिचोली । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी प्रातःकाल से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन दूधिया स्थित छोटा मढदेव मंदिर , अषाड़ी स्थित बड़ा मठदेव मंदिर एवं श्री तप श्री आश्रम शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की । वहीं मालीपुरा स्थित शिव मंदिर एवं रेंज ऑफिस नांग मंदिर और पिपलेश्वर महादेव मे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ।
चिचोली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बिघवा खैरी स्थित छोटा मढ़देव प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम है। सुरम्य वादियों के बीच स्थित यह स्थान क्षेत्र का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है। , जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गहरी श्रद्धा है।
बताया जाता है कि इस गुफा के भीतर कई रहस्य छिपे हुए हैं, जो आज भी रहस्य बने हुए हैं। गुफा की प्राकृतिक संरचना और भीतर का वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है।
चट्टानो के बीच एक छोटा सा पवित्र कुंड स्थित है, जिसमें श्रद्धालु स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। विशेषकर महाशिवरात्रि के महापर्व पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और भक्तजन महा स्नान कर शिव आराधना करते हैं।
छोटा मढ़देव स्थल प्रकृति, आस्था और रहस्य का अनोखा संगम है महाशिवरात्रि पर यहा पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता चिचोली स्थित तप श्री आश्रम में शिवरात्रि महापर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की
मालीपुर स्थित शिव मंदिर एवं रेंज ऑफिस स्थित नाग मंदिर में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया

