भैंसदेही स्वागत द्वार पर भाजपा पूर्व महामंत्री का गंभीर आरोप: जनसुनवाई में घटिया सामग्री की शिकायत, 7 दिन में जांच आदेश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                             जनसुनवाई में पहुंची स्वागत द्वार निर्माण में लगी सामग्री जांच की शिकायत

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- मंगलवार जन सुनवाई के दौरान नगर परिषद भैंसदेही का एक मामला सामने आया , जो हैरान करने वाला है , जिस स्वागत द्वार की वाहवाही मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों द्वारा लूटी जा रही थी वही स्वागत द्वार के जांच को लेकर लिखित शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही के समक्ष की गई, जिस पर तत्काल सात दिवस के अंदर नगर परिषद सीएमओ से प्रतिवेदन के लिए अग्रेषित किया गया है, अब देखना यह होगा कि नगर परिषद भैंसदेही के जिम्मेदार किस तरह से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं l

शिकायत पत्र में किया उल्लेख
शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के माध्यम से अवगत कराया कि वार्ड क्रमांक 11 एवं 13 में बन रहे प्रवेश द्वार में घटिया किस्म की लोहा सिमेंट रेत आदि का प्रयोग किया गया है। और इन प्रवेश द्वारो की सही तरिके से तराई आदि भी नहीं की जा रही है। नियमो की अनदेखी कर बिना सुचना पट के यह लाखो रू. का प्रवेश द्वार बनाया गया है, इसमे जोधपुरी लाल पत्थर लगाये जा रहे है वह भी घटिया किस्म का है। ठेकेदार द्वारा यह प्रवेश द्वार जो कि 72 लाख- रू. की किमत का है को 25.51 प्रतिशत की कम दर पर लिया गया है और इस प्रवेश द्वार में नियमो की अनदेखी की जाकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि शासन की राशि का दुरुपयोग है। शिकायतकर्ता का निवेदन है कि उक्त कार्य की उचित स्तर पर जॉच हो।

क्या कहते है विभागीय सूत्र

उधर विभागीय सूत्र बताते हैं : कि निर्माण एजेंसी भैय्या के मित्र की है , और भैया का पूरा सपोर्ट है , चाहे निर्माण एजेंसी टूटे पत्थरों से द्वार बनाए या घटिया सामग्री लगाए कोई बोलने वाला नहीं , ऐसा नहीं कि भैया निर्माण पर गए नहीं कई बार गए पर टूटे पत्थरों को छुपाने का तरीका बताकर निर्माण को जल्दी खत्म करने की सलाह देते आए हैं, नगर परिषद को पहले भी मटेरियल में गोलमाल और टूटे पत्थरों की मौखिक शिकायत मिली थी, पर आप तो जानते ही हैं…? , नगर परिषद में ऐसे कई कार्य है जो बिना इंजीनियर की देख रेख में हो रहे हैं, अब समझ ये नहीं आ रहा वह कौन भैया है जिनके सह पर नगर में भ्रष्टाचार हावी है , बड़ी बात तो यह है जब इंजीनियर में जिस गुणवत्ता पूर्ण काम की लागत 72 लाख रुपए शासकीय रूप से बताई गई है , उस कार्य को नियमानुसार गुणवत्ता पूर्ण कोई भी ठेकेदार 25.51प्रतिशत के कम दर पर कैसे पूरा कर सकता है, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है

Read Also: Betul News Today- 100 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस रहती है मौन..?

शिकायत की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद अब नगर के चौक चौराहों पर कांग्रेस पार्टी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई, लोग कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलुओं से जोड़कर देख रही है , चर्चा है कि नगर की समस्या और नगरीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार नजर नहीं आते , सब एक ही माला के मोती है , लेकिन प्रदेश की समस्या को लेकर कभी पुतला दहन करते नजर आते हैं, तो कभी धरना , तो कभी रैली , पर नगर की समस्या और भ्रष्टाचार कांग्रेस को नजर नहीं आते , ऐसे कई तरह के आरोप विपक्ष की पार्टियों पर भी लगते नजर आ रहे हैं,

आम आदमी पार्टी की हो रही सराहना

नगर में चर्चा है कि सारणी और आठनेर की तरह भी भैंसदेही में आम आदमी पार्टी सक्रिय होती तो नगर के मुद्दों और भ्रष्टाचार पूर्ण निर्माण को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगती , जिस तरह से सारणी और आठनेर में प्रमुखता से भ्रष्टाचार को सामने लाकर जनता और सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करती है, पर भैंसदेही में तो भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर मलाई खा रहे हैं, तो आवाज उठाएगा कौन..?

Leave a Comment