मुस्लिम संगठन एवं टैक्सी यूनियन ने किया भव्य स्वागत
Mahashivratri/मुलताई। पवित्र नगरी में हिन्दू एवं मुस्लिम त्योहारों पर हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा देखने को मिलता है। मुस्लिम त्योहरों पर हिन्दू भाईयों के द्वारा स्वागत किया जाता है वहीं हिन्दू त्योहारों पर पूरे उत्साह के साथ मुस्लिम भाईयों के द्वारा स्वागत सत्काम में कमी नही रखी जाती है। महाशिवरात्री पर्व पर भी त्रिशूल यात्रा के दौरार फिर एक बार सांप्रदायिक सद्भाव का नजारा दिखा जब अंबेडकर चौक पर मुस्लिम संगठनों के द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए बसस्टेंड पर ट्रैक्सी यूनियन सहित अंबेडकर चौक पर मुस्लिम संगठनों के द्वारा त्रिशूल यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। शेख जाकिर, कमाल चौहान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं ने श्रद्धालुओं का पुष्पहार से स्वागत करने हुए जलपान कराया। वहीं टैक्सी यूनियन में शामिल मुस्लिम भाईयों के द्वारा बसस्टेंड पर पुष्प मालाओं से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरी शिद्दत से हिन्दू श्रद्धालु एवं मुस्लिम संगठन के लोग आपस में गले मिले तथा पूरे उत्साह के साथ स्वागत सत्कार किया गया। हिंदू युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि जब भी मंच के द्वारा कोई भी धार्मिक आयोजन किया जाता है तब मुस्लिम संगठनों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ स्वागत सत्कार किया जाता है जो पवित्र नगरी में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करता है।
Read Also: आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य त्रिशूल यात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

