Betul Ki Khabar/मुलताई। ग्राम खतेड़ाकला में पारिवारिक विवाद के चलते तीन लोग घायल हो गए जिन्हे तत्काल संजीवनी से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि दो परिवारों का विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठियां एवं लोहे के राड चले जिससे वृद्ध सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे संजीवनी के ईएमटी महेश झलिये तथा पायलट अजाब राव साहू ने बताया कि कौशल बाई पति हीरालाल देशमुख 70 वर्ष, हीरालाल पिता साहेब देशमुख 80 वर्ष तथा गोलू पिता हीरालाल 36 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात्री लगभग 9 बजे विवाद के चलते तीनों घायलों को उन्ही के रिश्तेदारों द्वारा बेरहमी से पिटाई करते हुए घायल कर दिया गया जिन्हे तत्काल सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
Read Also: ताप्ती तट तप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दुल्हे का श्रृंगार बना आकर्षण

