हिंदू युवा मंच के आयोजन में शहीद स्तंभ पर एकत्रित हुए पूर्व सैनिक
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में पुलवामा अटैक की बरसी पर हिंदू युवा मंच द्वारा बस स्टैंड के पास स्थित शहीद स्तंभ परिसर में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में भूतपूर्व सैनिकों ने एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं सहित नागरिक मौजूद रहे। मंच के नरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारी सेना के कई 40 जवानों ने शहादत दी थी। उन्होंने बताया कि आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए गए। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा मंच के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा फव्वारा चौक पर भी केंडिल मार्च के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
BETUL NEWS: नहर को लेकर 7 गांवों के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

