Betul Update News- बिरूल बाजार में 21 फीट उंचे वृषभ ध्वज की स्थापना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Update News/मुलताई। बिरूल बाजार में महाशिवरात्री के पावन पर्व पर 21 फीट उंचे वृषभ ध्वज की स्थापना विधि विधान एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। अमित पिता सदाराम दोड़के के मार्गदर्शन में सावलमेंढा रोड पर पंचशेष शिवलिंग मंदिर के सामने पंडित सुनील नाड़ेकर के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान किया गया जिसमें विधिवत हवन यज्ञ के साथ पंचामृत महाअभिषेक संपन्न हुआ जिसके बाद सवा इक्किस फीट के वृषभ ध्वज की स्थापना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुष्ठान में शामिल हुए तथा प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान विनोद, दुर्गेश, कमलेश, दिलीप, रोहित, मोहित, तरूण अलोने, आकाश, आजाद, हिमांशु धाकड़, पंजाब साहू, लक्ष्मण आजाद, कमलेश लोखंडे, रोशन जैस्वाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन में शामिल हुए।

Read Also: 7 गांवों के किसानों ने 5 घंटे किया धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर माने

Leave a Comment