अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Betul Samachar/मुलताई। अधिवक्ता संघ के द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में संघ ने बताया कि जिला शिवपुरी के अधिवक्ता स्वर्गीय संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि हत्या में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ता संघ मुलताई के अधिवक्ता संजीव कुमार झरखड़े के साथ 12 फरवरी 2026 को हुई आपराधिक घटना का उल्लेख करते हुए संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग भी रखी गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रदेश में अधिवक्ता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के अधिवक्ता भोपाल में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन अधिवक्ता संघ मुलताई के अध्यक्ष सी.एस. चंदेल के नेतृत्व में सौंपा गया।
Betul Ki Khabar- विद्यार्थियों ने रैगिंग नहीं करने एवं अनुशासन में रहने का लिया संकल्प

