Betul Samachar- आष्टा में तीन दिवसीय पट प्रतियोगिता का आयोजन आज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            विजेताओं के लिए 1लाख 41 हजार 11 लाख रुपये की इनामी राशि

Betul Samachar/मुलताई। ग्राम आष्टा में पट प्रेमियों हेतु तीन दिवसीय जय बजरंग पट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 17 फरवरी से 19 फरवरी तक हनुमान मंदिर के पास, मेन रोड आष्टा में आयोजित होगी। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 1 लाख 41हजार 111 रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है जिससे क्षेत्र के पट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 17 फरवरी मंगलवार को टिकट दर 750 रुपये तथा 18 व 19 फरवरी बुधवार एवं गुरुवार को टिकट दर 1000 रुपये रखी गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों से उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त चौथे से सोलहवें स्थान तक के प्रतिभागियों के लिए भी नकद पुरस्कार रखे गए हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Read Also: जगदीश मंदिर में 51 जोड़ों ने मिलकर किया पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Leave a Comment