मार्ग पर खड़े डंपर में घुसी बाइक, महतपुर पंखा जोड़ पर हुआ हादसा
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। आमला ब्लॉक के ग्राम लीलाझर में पदस्थ शिक्षक की बोरदेही मार्ग पर महतपुर पंखा जोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंकार पिता रामचंद्र देशमुख उम्र 59 वर्ष निवासी लीलाझर बेटी के घर बरई आया हुआ था जहां से शाम बाइक से लौट रहा था इसी दौरान महतपुर पंखा जोड़ के पास खड़े डंपर से टकरा गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सिर पर चोट लगने और अत्याधिक रक्त स्राव से गंभीर स्थिति में संजीवनी 108 से मुलताई अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है डंपर मुलताई का है जिसका टायर पंक्चर होने से मार्ग के पास खड़ा था इसी दौरान बाइक चालक शिक्षक को डंपर नजर नहीं आने से टकरा गया। बताया जा रहा है कि अचानक सामने डंपर नजर आने से वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डंपर में जा घुसा। नियम के अनुसार रात में अंधेरे में खड़े डंपर में रेडियम एवं इंडिकेटर सहित अन्य संकेतक लगाना आवश्यक है ताकि तेज रफ्तार वाहनों को खड़ा वाहन दूर से नजर आ सके।
Betul Samachar: ग्रामीण विकास एवं जन जागरूकता का प्रशिक्षण लेंगे छात्र छात्राएं

