Betul Daily News/मुलताई। पुरानी रंजिश को लेकर नगर के एक अधिवक्ता की बाईक में आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस द्वारा अधिवक्ता के पड़ोसी पर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अधिवक्ता संजीव कुमार झरबड़े निवासी अंबेडकर वार्ड ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके घर के पीछे रहने वाले देवराज ने उनसे पुराने मामले को लेकर विवाद किया तथा सड़क पर खड़ी उनकी मोटर साइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होने एक पक्षकार की ओर से न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था तब से ही देवराज उनसे रंजिश रख रहा था। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप है ।
Betul Ki Taja Khabar: लीलाझर के स्कूल में पदस्थ शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

