नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने किया आयोजन
Betul Update News/मुलताई। राजीव गांधी वार्ड में महिला मंडल की उपस्थिति में मेघनाथ मोहल्ला के दुर्गा माता मंदिर के परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एवं धार्मिक मान्यता के आधार पर भगवान शिव को बेलपत्र प्रिय है इस निमित्त बेल एवं आंवले के पौधों का रोपण किया गया। नगर विकास प्रस्फुटन समिति राजीव गांधी वार्ड के अध्यक्ष नारायण देशमुख ने बताया कि वार्ड की महिला मंडलो के द्वारा बेल एवं आंवले के पौधों की पूजा अर्चना करने अन्यत्र स्थान पर जाना पड़ता है, इसलिए दुर्गा माता मंदिर,विठ्ठल रुक्मणि मंदिर एवं शिव मंदिर के पीछे सुरक्षित स्थान पर बेल एवं आंवले के पौधों का रोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने पौधों को पालने का भी संकल्प लिया। राजीव गांधी वार्ड की महिला मंडल सुनीता देशमुख,साधना धोटे ,सुरेखा साबले,रेखा देशमुख,सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के नारायण देशमुख,महादेव साबले,मुकेश पाटणकर,सचिन कडूकार,दल्लू रबडे आदि ने निरंतर पौधारोपण करने के लिए वार्ड के निवासियों को प्रेरित किया। देशमुख ने कहा कि विशेष तीज त्यौहारों में बेल,आंवला आदि पौधों को पूजने हेतु अन्य स्थानों पर न जाना पड़े तथा आसपास ही पौधे मिल सके इसलिए पौधारोपण आवश्यक है।
Read Also: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने अधिवक्ता की बाइक में लगाई आग, प्रकरण दर्ज

