पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ कर अधिक राशि संग्रहित
Betul Samachar/मुलताई। आजीवन सदस्यता निधि संग्रह अभियान में मुलताई नगर मंडल ने बैतूल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर बैतूल में आयोजित बैठक के दौरान मुलताई नगर मंडल को सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर 11 फरवरी 2026 से चल रहे आजीवन सदस्यता निधि वार्षिक अभियान के अंतर्गत बैतूल में महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि मुलताई नगर मंडल ने संगठनात्मक निष्ठा और टीम भावना का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक ही दिन में 3 लाख 1 हजार 1 रुपए की निधि एकत्रित कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने अपने पूर्व के 2 लाख 23 हजार रुपए के रिकॉर्ड को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि पर जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, कृष्णा गायकी, डॉ. महेंद्र चौहान, अभियान जिला संयोजक दीपू सालोजा, सहसंयोजक महेश्वर चंदेल एवं प्रशांत गावंडे द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार मुलताई तथा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी को सम्मानित किया गया।
Betul Ki Taja Khabar: ग्राम करपा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
अभियान की सफलता में मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, मंडल संयोजक उपेंद्र पाठक तथा सहसंयोजक निलेश चावरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

