Accident News/चिचोली। चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर चिचोली–हर्रावाड़ी मार्ग के खंजरनाला के समीप लोहे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप पिता राम भरोसे इरपाचे,23 साल निवासी बरजरपुर, थाना बीजादेही के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चलाते समय पास में बैठे युवक ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
Betul Ki Taja Khabar: होमवर्क नहीं करने पर 8वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया ट्रैक्टर चालक के अनुसार ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग गए फरार होगए l पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

