Health Effects of Tea:-चाय सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है; यह भारत में हमारे दिन की शुरुआत करने का तरीका है। सुबह की ताज़गी से लेकर शाम की राहत तक, एक कप चाय तुरंत हमारा मूड अच्छा कर देती है और हमारे शरीर को एनर्जी देती है। कुछ लोगों को चाय की इतनी तलब होती है कि उन्हें हर दो से तीन घंटे में इसकी ज़रूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी चाय सही है? और कब ज़्यादा चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
दिनभर में कितना चाय पीना चाहिए?
एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सुरक्षित माना जाता है। ध्यान रखें कि एक दिन में कुल कैफीन की मात्रा 200–300 मि.ग्रा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखने के लिए दिन में 2–3 कप चाय तक ही सीमित रहें और कोशिश करें कि खाली पेट या देर रात चाय न पिएं।
Gehu ka Halwa Recipe: ऐसे बनाइए गेहूं का स्वादिष्ट हलवा, सभी कहेंगे वाह…! देखे रेसिपी
कब हो जाती है चाय नुकसानदायक?
अगर आप एक दिन में चार से पांच कप से ज़्यादा चाय पीते हैं तो आपकी सेहत के लिए यह अच्छा नहीं है। चलिए जानते हैं ज़्यादा चाय पीने से क्या होगा?
- कैफीन की मात्रा: यानी, चाय 4–5 कप या उससे अधिक पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और नींद की समस्या हो सकती है।
- एसिडिटी, गैस और पेट में जलन: सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
- आयरन का अवशोषण: खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।
- इंसोम्निया: शाम या रात में ज्यादा चाय पीने से इंसोम्निया की समस्या हो सकती है।
कैसे पिएं चाय?
दिन में 2–3 कप से ज्यादा न पिएं। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें। रात में सोने से 3,4 घंटे पहले चाय न लें। चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल टी को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।

