Dhurandhar 2 Advance Booking: (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Dhurandhar 2’ The Revenge’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नजर आ रही है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग ने ही नया रिकॉर्ड बना दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए फैंस का क्रेज इतना ज्यादा है कि रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, जिनकी टिकटें तेजी से बिक रही हैं।
पेड प्रीव्यू में ही शानदार कमाई
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार 13 मार्च सुबह 9 बजे तक ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज के लिए 4,77,981 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इन टिकटों के जरिए फिल्म ने अब तक करीब 24.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि अगर ब्लॉक सीटों को भी इसमे जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा तकरीब 29.40 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
यह भी पढ़े – OTT पर इस हफ्ते होगा धमाका, कई नई फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
पहले पार्ट के ओपनिंग डे से भी आगे
दिलचस्प बात यह है कि पेड प्रीव्यू शोज से हुई यह कमाई फिल्म के पहले पार्ट ‘Dhurandhar’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी ज्यादा है। ‘धुरंधर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ पेड प्रीव्यू में ही इस आंकड़े को पार कर चुकी है।
देशभर में 9000 से ज्यादा शोज
पेड प्रीव्यू शोज की शुरुआत 7500 शोज के साथ हुई थी, जो अब बढ़कर 9103 शोज तक पहुंच गई है। पहला प्रीमियर शो 18 मार्च को शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि आखिरी शो रात 11:30 बजे तक चलेगा। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट है।
पहले दिन 100 करोड़ का अनुमान
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की कमाई को मिलाकर फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।
फिलहाल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘Jawan’ के नाम है, जिसने पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

