ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत, क्षेत्र में महसूस हो रहे भूकंप जैसे झटके

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने की जांच की मांग

Betul Local News/मुलताई। किसान संघर्ष समिति के डॉ सुनीलम ने ब्लास्टिंग से हो रहे विस्फोटों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से जांच की मांग की गई है। डॉ. सुनीलम ने बताया कि कंपनी द्वारा बारूद से किए जा रहे विस्फोटों के कारण आसपास के गांवों और मुलतापी क्षेत्र में भूकंप जैसे झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तहसीलदार एवं संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वे में ब्लास्टिंग कम्पनियों के पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे। उस समय कम्पनियों की बिजली काटने और उसे सील करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी जारी है। बताया गया कि कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मेटल क्लैडिंग प्रक्रिया में एक बार में 180 से 200 किलो तक विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिससे कंपन का असर लगभग 8 किलोमीटर तक महसूस किया जाता है। इन झटकों से आसपास स्थित बांधों की नींव में सूक्ष्म दरारें पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Crime News: दो नाबालिग से लगभग डेढ़ किलो गांजा पकड़ा, बाइक की जब्त, पुलिस की कार्रवाई

Leave a Comment