राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में नगर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र में आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में जिले सहित मुलताई नगर का गौरव बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपूर के अमृत भवन में आयोजित स्मार्ट किड्स अबेकस लर्निंग के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नागपूर, चंद्रपुर, हिंगना, काटोल, वरूड़ तथा कमलेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चुनौतीपूर्ण थी जिसमें प्रतिभागियों को सिर्फ 5 मिनट में 100 प्रश्न हल करने थे। इस कठिन परीक्षा में मुलताई के स्मार्ट अबेकस और वैदिक गणित क्लास के 6 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में तुरवी महेश पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वन्या राहुल अग्रवाल ने तृतिय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा शिक्षिका सोनम खंडेलवाल को भी उनके उत्कृष्ट मार्गज दर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
Read Also: ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत, क्षेत्र में महसूस हो रहे भूकंप जैसे झटके

