टैक्सी यूनियन द्वारा किया जा रहा संचालन
Betul Daily News/मुलताई। नगर में नववर्ष के अवसर पर जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुणवंत पुलवंत महाराज संस्थान द्वारा संचालित प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी चिंटू खन्ना द्वारा पूजन कर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने फीता काटकर प्याऊ को आमजन के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर नपा सभापति अजय यादव, पिल्लू जैन,भाजपा नेता विजय शुक्ला सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही। ताप्ती भंडारा समिति टेक्सी यूनियन द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि यह प्याऊ पिछले करीब 45 वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा है और इसकी देखरेख टेक्सी यूनियन द्वारा की जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष के अवसर पर इसका शुभारंभ किया गया, जिससे गर्मी के दिनों में राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल सके। इस मौके पर नीलकंठ राव मराठा, बबल सेवक, अशोक मान्यसे, गुड्डू पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने जनसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Betul Ki Taja Khabar- नव वर्ष पर संघ द्वारा शारीरिक प्रकट उत्सव का आयोजन

