झिरी में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का आयोजन
Betul Samachar/मुलताई। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रभात पट्टन के पास स्थित पाबल ग्राम में झिरी नदी की साफ सफाई जन अभियान परिषद के द्वारा की गई। परिषद के कमलेश अदवारे ने बताया कि जन परिषद अभियान के उपाध्यक्ष मोहन नागर के नेतृत्व में उक्त अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है जिसमें 19 मार्च से 30 जून तक सतत जल स्त्रोंतो की साफ सफाई कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसी तारतम्य में पाबल के पास झिरी नदी की साफ सफाई पूजन उपरांत की गई। इस दौरान नदी में पड़ा कचरा, प्लास्टिक, बोतलें, पन्नियां आदि विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे, मेंटर माधोराव कापसे, नवांकुर से कमलेश अदवारे, प्रस्फुटन से दीपांशु हारोड़े सहित एमएस डब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा निकालकर डस्ट बीन में डाली गई। सतत मेहनत एवं मशक्कत से नदी साफ सुथरी नजर आई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दीवारों पर स्लोगन लेखन का कार्य किया।
Betul Daily News- बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को भारी नुकसान

