अनुष्ठान में उमड़ रही प्रतिदिन ग्रामीणों की भीड़
Betul Daily News/मुलताई। ग्राम जौलखेड़ा में श्री शतचंडी एकादश कुंडात्मक महायज्ञ, श्रीराम कथा, अमरेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा और धूना साहब की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं । अनुष्ठान स्थल उदासीन आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर में इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया था। बुधवार से मठ में अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ था। शुक्रवार दोपहर 12बजे के दरमियान अखंड पाठ की समाप्ति हुई। समापन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब मुलताई की संगत ने शबद कीर्तन किया।उसके उपरांत मठ के श्री श्री 1008 श्रीमहंत धर्मप्रकाश महाराज की उपस्थिति में अरदास कर सर्वत्र भले की कामना की गई ।
श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज ने उपस्थित संगत को उदासीन अखाड़े के संबंध में जानकारी दी। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया। गौरतलब हैं कि बीते सोमवार को ताप्ती उद्गम स्थल से यज्ञ स्थल जौलखेड़ा तक कलश यात्रा के आयोजन के साथ शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। 19 मार्च से सर्व प्रायश्चित कर्म, नवरात्र प्रारंभ, श्री दुर्गासप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ है। इसके साथ शाम में राम कथा भी आयोजित हो रही हैं। वही शुक्रवार से महामृत्युंजय पाठ, के साथ रोजाना सुबह 7 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से 6 बजे तक हवन अनुष्ठान हो रहा हैं।
Betul Local News- पवित्र नगरी में जैन मुनियों का किया स्वागत
22 मार्च को शाम में सूर्यपुत्री मां ताप्ती की महाआरती, 23 मार्च को रामचरित मानस का पाठ, 24 मार्च को ओम नम: शिवाय का जाप, 25 मार्च को हरिनाम का अखंड संकीर्तन, 26 मार्च को श्री धूना साहब, श्री अमरेश्वर शिवलिंग की स्थापना होगी। 27 मार्च को संत सम्मेलन और भंडारा प्रसादी के साथ इस अनुष्ठान का समापन होगा। अनुष्ठान में ग्रामीणों के साथ नगर के श्रद्धालु भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

