पर्यावरण को बचाने के लिए विकल्प आवश्यक
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए डिस्पोजल पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद भंडारा सहित अन्य आयोजनों में डिस्पोजल का उपयोग किया जा रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गायत्री परिवार के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य टीके चौधरी एवं उनके पुत्र भूषण चौधरी के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ को राम नवमी के अवसर पर स्टील की थैलियां भेंट की गई ताकि डिस्पोजल का उपयोग कम किया जा सके। इस संबंध में भूषण चौधरी ने बताया कि यह उनके परिवार के द्वारा पर्यावरण को बचाने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे यह प्रयास अन्य जगहों पर भी किया जाए तो पर्यावरण को सहेजने में सहयोग मिल सकता है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजल पर्यावरण के लिए अत्यंत नुकसान देह है जिसका उपयोग पूरी तरह बंद किया जाना आवश्यक है। हम जब तक इसका विकल्प नहीं खोजेंगे तब तक यह बंद नहीं हो सकता। इसके लिए हमे जागरूक होकर स्वयं पहल करना होगा ताकि अन्य लोग भी इसका अनुसरण कर सकें एवं डिस्पोजल का उपयोग पूरी तरह बंद किया जा सके।
Betul Ki Khabar: खाटू श्याम बाबा की ज्योत एवं भजन के साथ शत चंडी महायज्ञ का समापन

