जनपद सदस्य ने किया भूमिपूजन
Betul Samachar News/मुलताई। मासोद स्थित शिव मंदिर समिति की मांग पर जनपद निधि से बाउंड्री वाल का निर्माण होने जा रहा है। इस अवसर पर प्राचीनतम शिव मंदिर की बाउंड्री के निर्माण के लिए शनिवार जनप्रतिनिधियों के द्वारा भूमि पूजन किया गया। मासोद के मध्य में स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर से पूरे गांव की आस्था जुड़ी हुई है, इस मंदिर को भव्य एवं सुंदर बनाने उद्देश्य से मंदिर के आसपास बाउंड्री वाल का निर्माण चार लाख की लागत से किया जाना है जिसका भूमि पूजन जनपद सदस्य उमेश बामने द्वारा किया गया । समिति के सदस्यों ने बताया कि बाउंड्री वाल के निर्माण से मंदिर परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा रहेगी। साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुविधा होगी। भूमि पुजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य उमेश बामने, भागवताचार्य विजय पाठक,महादेव माकोडे,सचिव संजु सेन्दरकर,मनोहर सावरकर,पवन जगताप, भीमराव साहू, साहेबराव कडू,अरूण जगताप एवं पप्पू देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Betul Ki Taja Khabar: डिस्पोजल का उपयोग कम करने थालियां की भेंट

