MP Crime News:- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 100 रुपये के लेन-देन के विवाद में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उधारी की रकम मांगने पर बढ़ा विवाद
मामले की अधिक जानकारी देते हुए पाटी थाने के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फूल सिंह (35) ने मनीष सोलंकी (23) को कुछ वक्त पहले 100 रुपये उधार दिए थे। जब उसने यह रकम वापस मांगी, तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सोलंकी का उससे विवाद हो गया।
इन तीन आरोपियों ने की हत्या
पुलिस ने कहा कि सोलंकी ने अपने दो साथियों-वीरेंद्र सोलंकी (20) और रणछोड़ सोलंकी (19) के साथ मिलकर फूल सिंह को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने काहा, ‘छाती, गुप्तांग और अन्य अंगों में गंभीर चोटों से फूल सिंह की मौत हो गई।’
Read Also:- दिल दहला देने वाला VIDEO: MP में दो कारों की जबरदस्त टक्कर, पलभर में मचा हड़कंप
तीनों आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद फूल सिंह के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

