Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। चैत्र मास की शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल, गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चिचोली नगर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे भगवान हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर ध्वज चढ़ाया जाएगा।
महिला मंडल करेगा धार्मिक आयोजन
इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा कथा, सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
शाम को होगी महाआरती व प्रसादी वितरण
संध्याकाल में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
Read Also: जनकल्याणक महोत्सव पर नगर में भव्य आयोजन, निकली पालकी यात्रा
तैयारियों में जुटे भक्तगण
आयोजन को लेकर मंदिर से जुड़े भक्तों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके।
19 वर्षों से जारी है परंपरा
गौरतलब है कि पिछले 19 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

