जय स्तंभ चौक पर अब नहीं भटकना पड़ेगा पानी के लिए, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत
Betul Samachar/चिचोली। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के जय स्तंभ चौक स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में सेवा भावी बाबू सोनी द्वारा राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में जय स्तंभ चौक पर लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब प्याऊ शुरू होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। यह व्यवस्था राहगीरों, व्यापारियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा, पार्षद बाली मालवीय, मंडल अध्यक्ष अमन आंवलेकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुनील साठे, तप श्री क्लब के अध्यक्ष विजय राठौर सहित बाबू सोनी, भूपेंद्र कहार, सुरेश राठौर आदि उपस्थित रहे।
Read Also: प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जयंती विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे

