Betul Local News: मुलताई में 3 से 7 अप्रैल तक 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, भूमि पूजन सम्पन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार के सहयोग से पारेगांव रोड स्थित गायत्री नगर में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के लिए भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न किया गया।

महावीर जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित इस भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की उपस्थिति में वैदिक रीति से पूजन किया गया। पूजन कार्य पंडित योगेश साहू द्वारा संपन्न कराया गया। भूमि पूजन के बाद यज्ञशाला निर्माण एवं यज्ञ कुंडों के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

कार्यक्रम में सम्पत राव धोटे, नारायण देशमुख, यादोराव निंबालकर, सुरेश माकोड़े, रामकिशोर शिवहरे, मीरा अजमेरे सहित अनेक बहनों की सहभागिता रही। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को दोपहर 3 बजे यज्ञ स्थल से एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बैतूल रोड से होते हुए मां ताप्ती की परिक्रमा कर फव्वारा चौक, बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचेगी।

Read Also: पहले आओ-पहले पाओ के तहत 200 जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह योजना

गायत्री परिवार ने मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र के सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठों, नवचेतना केंद्रों, महिला मंडलों एवं युवा मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment