Betul Daily News/मुलताई। महाराष्ट्र के पारडसिंगा काटोल स्थित सती अनुसया माता मंदिर से माँ अनुसया की पवित्र चरण पादुका पहली बार मुलताई पहुंची। नेहरू वार्ड स्थित अनुसया माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अनुसया सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि चरण पादुका के मुलताई आगमन पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुजारी मुन्नालाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष पारडसिंगा से माँ अनुसया के चरण पादुका एक माह के लिए दर्शन हेतु विभिन्न जिलों एवं राज्यों में भ्रमण करते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष पहली बार मुलताई में चरण पादुका का आगमन हुआ है, जिससे क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह पावन यात्रा एक माह तक जारी रहती है और 5 मई को माँ अनुसया के जन्मोत्सव के अवसर पर चरण पादुका पुनः मंदिर पहुंचते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नगर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
Betul Local News: मुलताई में 3 से 7 अप्रैल तक 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, भूमि पूजन सम्पन्न

