Crime News: गौवंश को कत्लखाने ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बैल कराए मुक्त, बाइक जब्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 गौवंश बैल एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की रात्रि लगभग 12 बजे फरियादी धर्मेंद्र नरवरे ने सूचना दी कि परसठानी से मुलताई की ओर आते समय महिला वाड़ी के पास मुख्य मार्ग पर चार व्यक्ति 4 बैलों को रस्सियों से बांधकर भूखे-प्यासे हालत में मारते-पीटते हुए मालेगांव की ओर ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने गौवंश को कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने छन्नू पिता गोंडूं पवार 50 वर्ष, निवासी परसठानी एवं इनोत पिता रमेश धोटे 32 वर्ष, निवासी मालेगांव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास गौवंश पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 गौवंश एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Also: हनुमान जन्मोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के तहत वाहन रैली निकली

Leave a Comment