Betul Ki Khabar: अंबेडकर चौक पर स्थित पुलिस चौकी के पास से हटेगा अतिक्रमण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                      प्रतिदिन शाम को होगी वाहनों की जांच, ट्रेफिक व्यवस्था की जाएगी दुरूस्त

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर में अंबेडकर चौक पर स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास से अतिक्रमण हटाकर चौकी का कायाकल्प किया जा रहा है जहां प्रतिदिन शाम को वाहनो की चेकिंग के साथ ही ट्रेफिक व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी। इस संबन्ध में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने शाम चौकी का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने तथा चौकी की सफाई रंगाई पुताई के निर्देश अपने अधिनस्थों को दिए गए। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि नगर में वाहनो की एंट्री का अंबेडकर चौक मुख्य द्वार है जहां शाम को भारी ट्रेफिक रहता है। ऐसी स्थिति में नगर के मध्य मुख्य मार्ग पर भी ट्रेफिक जाम की स्थिति बनती है। उन्होने बताया कि चौकी पहले से ही बनी हुई है लेकिन मेंटेनेंस नही किया गया है जिसका अब कायाकल्प के तहत सफाई रंगाई पुताई कर पुलिस कर्मियों की स्थाई ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन शाम को वाहनों की जांच कर भारी वाहनों को बायपास मार्ग से भेजा जाएगा वहीं छोटे वाहनों को ही नगर के मध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होने कहा कि इससे नगर की ट्रेफिक व्यवस्था सुधरेगी साथ ही संकरे मुख्य मार्ग पर ट्रेफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

Read Also: हनुमान जन्मोत्सव के लिए भगवामय हुआ मुख्य मार्ग, सजा फव्वारा चौक, सुंदरकांड संपन्न

Leave a Comment