शासकीय सांदीपनि विद्यालय में मनाया प्रवेश उत्सव , विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   पूरे क्षेत्र की शालाओं में प्रवेशोत्सव पर हुए आयोजन

Betul Samachar/मुलताई। नगर में 1 अप्रैल को सांदीपनि स्कूल में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, टी.आर. बारस्कर , बी आर सी मुलताई एवं बी.ई.ओ . प्रभात- पट्टन आशीषचंद्र शर्मा तथा शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी गण उपस्थित थे। प्राचार्य संदीप गणेशे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर विद्यालय में स्वागत किया गया| तत्पश्चात विद्यालय के सभागृह में सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| जिसमें विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई । कक्षा पहली से कक्षा नवी एवं कक्षा ग्यारहवीं में प्रत्येक कक्षा से उत्तीर्ण प्रथम विद्यार्थी को मेधावी छात्र के रूप में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को सत्र भर उत्साह व अनुशासित रहकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

Betul Samachar: सेवानिवृत होकर लौटने पर सैनिक का किया स्वागत

मासोद में विधायक की उपस्थिति में मनाया प्रवेशोत्सव

स्कूल चले अभियान के तहत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मासोद में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया 1 अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू होने पर छठवीं नवमी एवं 12वीं में प्रवेश विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं किताब वितरित की गई। शाला के प्रवेश उत्सव में विधायक चंद्रशेखर देशमुख शामिल हुए उन्होंने विद्यार्थियों को दिए गए साइकिलों के लिए साइकिल स्टैंड का लोकार्पण किया एवं 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 रुपए की राशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की। विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में किताबें रखने की स्वीकृति दी जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय में ढाई लाख की पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही स्कूल प्रांगण मे प्रार्थना स्थल पर पेवर ब्लॉक टाइल्स देने की घोषणा की । इस अवसर पर राजेश पाठक जनपद सदस्य उमेश बामने,अलख निरंजन बरोदे, प्रभारी प्राचार्य उमेश कुरवाडे एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment