हनुमान जन्मोत्सव पर छोटे बड़े मंदिरों में हुआ पूजन, प्रसादी का किया वितरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                               शाम को निकली हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा, झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के छोटे बड़े हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। मंदिरों सहित चौक चौराहों पर भंडारा प्रसादी का वितरण सेवाभावी लोगों द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पवित्र नगरी में सुबह से ही हनुमान जन्मोत्सव पर धर्ममय वातावरण रहा जिसमें बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। इस दौरान मंदिर में हनुमान जी के दर्शनार्थ तथा पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा ताप्ती तट स्थित बाल हनुमान मंदिर की भी इस पावन अवसर पर आकर्षक साज सज्जा की गई वहीं नगर में जगह जगह हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजन चलते रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसरों में हनुमान चालिसा तथा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शाम को निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी जहां जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। इधर बसस्टैंड, फव्वारा चौक व्यायाम शाला, गुरूसाहब मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित जगह जगह भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।

Betul Ki Khabar: आज अमरावती घाट में आयोजित होगा विराट कवि सम्मेलन

शोभायात्रा के लिए ढोल लेकर आ रही पिकअप पलटी

नगर में हनुमान जी की शोभायात्रा के लिए ढोल लेकर आ रहा पिकअप वाहन बालाघाट के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें मां जय अंबे डीजे धुमाल ग्रुप के लगभग सात से आठ लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बजरंग दल के गगन साहू ने बताया कि शोभायात्रा के लिए पहले से ढोल अनुबंधित कर लिए गए थे जो मुलताई आने के लिए निकले लेकिन रास्ते में दुर्घटना ग्रस्त हो गए। उन्होने बताया कि ऐसी स्थिति में तत्काल नागपूर से दूसरा डीजे धुमाल अनुबंधित किया गया जो ग्रुप मुलताई पहुंचा।

Leave a Comment