MP Rain Alert: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 42 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 60Km/घंटा रह सकती है। वहीं इंदौर और जबलपुर संभाग के 9 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।फिलहाल 6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने जा रहा है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी चली। खजुराहो में सबसे ज्यादा 40.4°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 39.5°C, दमोह और नौगांव में 39°C के आसपास तापमान रहा। इस बेमौसम बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
7 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
- मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर लगभग 204 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं प्रवाहित हो रही है, जिसके असर से 6 अप्रैल तक प्रदेश में मेघगर्जन, आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
- एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है जिसके असर से फिर 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अप्रैल के तीसरे व चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
Gold-Silver की कीमत में आज आया उछाल, जान लें 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव –
आज इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
- अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में तेज आंधी, बारिश व ओले का ऑरेंज अलर्ट ।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी, बिजली गिरने चमकने और बारिश का येलो अलर्ट।
4 से 6 अप्रैल तक इन जिलों में बारिश
- 4 अप्रैल (शनिवार): भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं में झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।
- 5 अप्रैल (रविवार): विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा में कहीं-कहीं में झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।
- 6 अप्रैल (सोमवार): बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और ग्वालियर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है।

