Betul Daily News: बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर ली वार्षिक परीक्षा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                      5 वी तथा 8 वी का परीक्षा परिणाम घोषित

Betul Daily News/मुलताई। शासकीय शालाओं में कक्षा 5 वीं तथा 8 वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए बीआरसीसी आशीष चंद्र शर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 मे कक्षा 5 वी एवं कक्षा 8 वी की बोर्ड परीक्षा पेटर्न पर वार्षिक परीक्षा ली गयी । विकासखंड मुलताई की शासकीय शालाओं की कक्षा 5 वी मे 1017 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये एवं 1000 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। कक्षा 5 वी का 96.62 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। इसी प्रकार शासकीय शालाओं में कक्षा 8 वी मे परीक्षा मे 1248 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये एवं 1160 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये विकासखंड की शासकीय शालाओं का 90. 98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा l

Betul Local News- भव्य कलश यात्रा के साथ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

विकासखंड की अशासकीय शालाओं की कक्षा 5 वी मे 813 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए इसमे से 653 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.22 रहा । इसी प्रकार अशासकीय कक्षा 8 वी मे कुल 879 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये, इसमे से 552 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये कुल उत्तीर्ण का प्रतिशत 95.174 रहा । विकासखंड मे बोर्ड पेटर्न पर परीक्षा एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने के बाद भी विकासखंड मुलताई मे कक्षा 5 वी की परीक्षा मे कुल शासकीय एवं अशासकीय के 1830 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये इसमे से 1653 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये कक्षा 5 का उत्तीर्ण परीक्षाफल 90.32 प्रतिशत एवं कक्षा 8 वी मे कुल 1827 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमे से 1712 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये इसका कुल 93.70 प्रतिशत परीक्षाफल रहा ।

Leave a Comment