गाली-गलौज का विरोध करने पर मजदूर की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, जान से मारने की धमकी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/चिचोली। थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी में मजदूरी को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर के साथ मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली बात पर आरोपी ने युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की जानकारी
पीड़ित सुदामा यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम बोरी, ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। आरोपी सद्दाम खान ने 31 मार्च को होटल निर्माण के लिए दो मजदूरों की मांग की थी। अगले दिन 1 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे सद्दाम ने सुदामा को बैतूल रोड स्थित अपनी दुकान पर बुलाया।

दुकान पर बुलाकर किया हमला
दुकान पर पहुंचते ही सद्दाम खान ने मजदूर न भेजने की बात को लेकर सुदामा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और गाली-गलौज करने लगा। जब सुदामा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी कमर से बेल्ट निकालकर उस पर हमला कर दिया।

हमले में आई गंभीर चोटें
मारपीट में सुदामा यादव को सिर पर गहरी चोट आई है। बेल्ट से पीठ पर गंभीर जख्म हुए हैं, वहीं दोनों पैरों में भी चोटें आई हैं।

Crime News: महुआ बीनने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाया
घटनास्थल पर मौजूद दीपक कुमरे और संतोष कुमरे ने बीच-बचाव कर सुदामा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। जाते समय आरोपी ने सुदामा को दोबारा सामने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस कार्रवाई
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने अपना मोबाईल बंद कर लिया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया

Leave a Comment