Betul News Today: मुल्ताई क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट लेते हुए हैरान कर दिया। दोपहर करीब 3:40 बजे से 4:10 बजे के बीच तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का मंजर बदल दिया। महज आधे घंटे की इस बारिश में सड़कों और खेतों पर सफेद ओलों की ऐसी परत जम गई, मानो कश्मीर जैसी बर्फबारी हो गई हो।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह सफेद नजर आईं और तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई।
Read Also:- Betul Local News: ग्राम अमरावती घाट में विराजी सती अनुसया माता
किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजे की मांग भी उठने लगी है।
मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने लोगों को चौंका दिया है, वहीं आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना को लेकर लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।

