MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 24 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Update:– मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक तूफ़ान और बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। सोमवार को, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के 24 ज़िलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। रविवार (5 अप्रैल, 2026) को, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, सागर, इंदौर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पहले, शनिवार को 14 ज़िलों में ओलावृष्टि हुई, जबकि 39 ज़िलों में तेज़ हवाओं और भारी बारिश का दौर देखा गया। इस बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी फ़सलें ज़मीन पर गिर गईं, और कटी हुई फ़सलें भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। खजुराहो में अधिकतम तापमान 38.0°C और मंडला में 39.5°C दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 33.4°C, इंदौर में 32.8°C, जबलपुर में 34.5°C, ग्वालियर में 33.0°C और उज्जैन में 33.0°C रहा।

मंगलवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। मध्य एवं पूर्वी भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 204 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से 8 से 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

सोमवार को 24 जिलों में अलर्ट

ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

Aaj ka Gold Silver Rate: जानिए 06 अप्रैल को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

7 से 9 अप्रैल तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 7 अप्रैल : उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर.
  • 8 अप्रैल: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
  • 9 अप्रैल : पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।

अप्रैल के दूसरे हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

अप्रैल के पहले हफ्ते से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तीसरे-चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

मुख्यमंत्री के कलेक्टरों को निर्देश- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द कराए आकलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के संबंध में कहा है कि किसान भाई चिंता न करें, संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। जिला कलेक्टर्स को मौसम के असमय बदलाव से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के निर्देश दिए हैं।  प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में हुई हानि के लिए तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि गत दिवस ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों तथा राजगढ़, रायसेन, बैतूल आदि जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

Leave a Comment