चिचोली में चल रहा मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
Betul Ki Khabar/चिचोली:- भाजपा मंडल चिचोली के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत गुरूसाहब पब्लिक स्कूल में करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सासंद दुर्गादास उइके ने अपने विषय प्रशिक्षण का महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित दायित्ववान कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं 20 करोड़ कार्यकर्ताओं का हमारा परिवार हैं,हम सभी एक विचार कों लेकर पार्टी में हैं हमारा लक्ष्य देश कों सशक्त बनाना हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता हीं पार्टी कों आगे ले जा सकता हैं हमारी कमियो कों दुर करने के साथ हीं पूर्णतःदक्ष बनाने के लिए यहां दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है आप सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ यहां से प्रशिक्षण लेकर जाय। प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ अवसर पर वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत एवं वर्ग गीत का गायन मंडल प्रभारी तपन मालवीय ने किया और वर्ग में प्रशिक्षण ले रहे सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने इसे गाकर दोहराया।
इसके पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित चिचोली मंडल के कार्यकर्ताओ के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन रविवार को इसकी की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके व सासंद दुर्गादास उइके के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,विद्या की देवी मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र की पूजा-अर्चना व समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल यादव,मंडल प्रभारी तपन मालवीय,सह प्रभारी नीतेश आवलेकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार, मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर, नपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा आवलेकर, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय, पार्षद आशुतोष बाली मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय आवलेकर भी मौजूद रहें थें।

Read Also: मुल्ताई बना कश्मीर, आधे घंटे की ओलावृष्टि से सड़कों और खेतों में बिछी बर्फ़ की चादर
दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के द्वितीय वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने प्रथम सत्र में “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।द्वितीय सत्र में “बूथ प्रबधंन एवं मन की बात” विषय पर पार्टी के जिला महामंत्री डाक्टर महेंद्रसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को समझाया।इसी प्रकार तृतीय सत्र में “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।
आज विधायक,जिलाध्यक्ष,उपाध्यक्ष देंगें प्रशिक्षण
चिचोली के गुरू साहब पब्लिक स्कूल के सभागार में चल रहे भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज दुसरा और अंतिम दिन हैं आज सोमवार को यहां प्रशिक्षणार्थियों को क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,कांतिलाल यादव, जगदीश पंवार एवं सोशल मीडिया,ऐआई व आईटी प्रभारी चाणक्य राखड़े, अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखकर,,भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।इसी के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हों जाऐगा।

