प्रशासनिक अमले ने किया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों का निरीक्षण, दी जाएगी राहत राशि
Betul News/मुलताई। मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि ने भारी कहर बरपाया जिससे किसानों की फसल खराब होने से आर्थिक क्षति हुई है। प्राकृतिक आपदा का सर्वे करने के लिए रविवार मुलताई क्षेत्र के परमंडल, डहुआ सहित प्रभावित गांवों का अपर कलेक्टर वंदना जाट, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया ने पहुंचकर निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेंहू की फसल प्रभावित हुई है वहीं सब्जियों की फसल भी नष्ट हुई है। उन्होने बताा कि प्रारंभिक तौर पर ही क्षति स्पष्ट नजर आ रही है। अपर कलेक्टर वंदना जाट ने प्रभावित किसानों को शीघ्र सर्वे का आश्वासन देते हुए कहा है कि शीघ्र ही किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक ओला वृष्टि प्रारंभ हुई जिससे देखते ही देखते ओलों का अंबार लग गया और फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने बताया कि इतनी भारी ओलावृष्टि कई वर्षों के बाद हुई है।उन्होंने बताया कि आंवले के आकार के ओले लगातार 20 से 25 मिनट तक एक जैसे गिरते रहे जिसके कारण ओलों से खेत भर गए हैं।
Read Also: “कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना हमारा उद्देश्य”-केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके
विधायक प्रभावित गांवों के किसानों से मिले
इधर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने प्रभात पट्टन में ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर खराब फसलों का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। विधायक के खेतो में पहुंचने पर किसानों ने ओलावृष्टि से पर दर्द बयां करते हुए विधायक देशमुख से कहा उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है, किसानों का दर्द समझते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई तथा क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किसानों को विपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया l विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नांदकुडी, धारणी जंबाड़ी सहित अन्य ग्रामों में फसलों का निरीक्षण किया l इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा नेता राजेश पाठक, मुलताई एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, नायब तहसीलदार प्रभात पट्टन सहित कृषि विभाग के अधिकारी का मौजूद रहे l

