Betul Ki Khabar- ताप्ती वार्ड में 12 लाख 70 हजार रूपए से होगा सीमेंट सड़क का निर्माण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                               नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर एवं पार्षद निर्मला उबनारे ने किया भूमिपूजन

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा ताप्ती वार्ड में आशिर्वाद लान से ठाकुर के मकान तक लगभग 285 मीटर सड़क का निर्माण 12 लाख 70 हजार रूपए की लागत से किया जा रहा है। शनिवार मार्ग का भूमिपूजन नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर तथा ताप्ती वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे ने किया। इस अवसर पर सभापति अजय यादव, कुसुम पंवार, अंजली शिवहरे, सुरेश पौनीकर, एल्डर मेन श्यामू ढोमने, वीणा पंजाबी, प्रीतम सिसोदिया, निलेश चावरिया, सहित सौरभ कड़वे, राघवेन्द्र रघुवंशी, जया जैन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन अवसर पर पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया कि लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त थी जिसके निर्माण के लिए वार्ड के रहवासियों द्वारा मांग की जा रही थी। उन्होने बताया कि मार्ग के निर्माण से उक्त क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि नगर के लगभग हर वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़कों का फिर से निर्माण किया जा रहा है जिससे नगरवासियों को सुविधा होगी। उन्होने संबन्धित ठेकदार से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के लिए कहा साथ ही वार्डवासियों से भी कहा कि सड़क निर्माण के समय उसकी मानिटरिंग करें। उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि 12 लाख 70 हजार की लागत से 285 मीटर सड़का का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भूमिपूजन के बाद ही सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा जो आठ से दस दिनों में पूर्ण हो जाएगा।

Betul Samachar: मुलताई क्षेत्र में जमकर हुई ओलावृष्टी, परमंडल एवं चंदोरा सबसे ज्यादा हुए प्रभावित

बड़े पाईप लगाकर होगी नाले के गंदे पानी की निकासी

नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि निर्माणधीन रोड के बाजू में ही नाले में गंदा पानी थमा हुआ है जिसके पानी की निकासी के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाले में जमा पानी से बदबू उठ रही है जिससे रहवासी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बड़े पाईपों को बिछा कर गंदा पानी के निकासी की व्यवस्था की जाएगी ताकि बारिश में भी पानी के बहाव से कोई समस्या नहीं हो। इसके लिए पाईप अंडर ग्राउंड लगाए जाएंगे तथा तालाब के पास से पानी की निकासी की जाएगी। पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया कि नाले के गंदे पानी के निकासी से आसपास के रहवासियों को बदबू एवं गंदगी से निजात मिलेगी।

Leave a Comment