जिला पंचायत सदस्य ने भक्तों को तिलक लगाकर स्वागत किया
Betul Local News/मुलताई। बिरूल बाजार में प्रतिवर्ष चैत्र यात्रा में भक्ति और आस्था के साथ नाड़े गाड़े के कार्यकम का आयोजन किया जाता है। उक्त आयोजन में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने शामिल होकर भवानी मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान सात भक्तों ने नाड़े अपने शरीर में धागे से पिरोये जिनको तिलक लगा कर और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद सदस्य ज्योति बनाईत समाज सेवी रमेश सोनी, विजय बनकर आदि ने भक्तों का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सात भक्तों द्वारा शरीर में शरीर में नाड़े पिरोकर बारह गाड़ियों को एक के पीछे एक बांधकर खींचा गया । भक्तों ने जयकारों के साथ गाड़ियों को खींचते हुए भक्ति और आस्था का अदृत दृश्य प्रस्तुत किया । रमेश गवहाड़े ने बताया कि कार्यकम में सरपंच जीवन बनकर,अप सरपंच रेखा साहू तथा तनु पाटिल सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Betul Samachar News: अंबा भवानी मंदिर से निकली भव्य चुनरी यात्रा

